Breaking News
Home / Latest / जौनपुर। नाबालिग से दुष्कर्म के दो आरोपित गिरफ्तार, खुटहन थाना क्षेत्र का मामला

जौनपुर। नाबालिग से दुष्कर्म के दो आरोपित गिरफ्तार, खुटहन थाना क्षेत्र का मामला

जौनपुर। खुटहन थाना क्षेत्र के एक गाँव में सप्ताह भर पूर्व एक नाबालिग किशोरी को अगवा कर ईंट भट्ठा पर लेजाकर किए गए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपित किए गए दो युवको को रविवार की सुबह पिलकिछा तिराहा से गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपितो को दुष्कर्म और पाक्सो ऐक्ट सहित विभिन्न धाराओं में जेल भेज दिया गया।

बीते 15 नवंबर की रात लगभग नौ बजे गांव निवासी एक 13 वर्षीया किशोरी शौंच के लिए घर से निकली थी। आरोप है कि वह घर से कुछ दूर पहुंची थी कि फतेहगढ़ गांव निवासी अमरजीत गौतम और कक्कू गौतम पीछे से आकर उसका मुंह दबा वहीं बगल ईंट भट्ठे पर ले गए। जहाँ बारी बारी से दोनों ने उसके साथ दुराचार किया। उसे बेहोशी की हालत में छोड़ दोनों फरार हो गये। आधी रात को होश आने पर किशोरी घर पहुंच आपबीती अपनी माँ से बतायी। घटना के छठे दिन पुलिस ने नामजद आरोपितो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। मुखबिर की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक विजय शंकर सिंह ने हमराहियो के साथ दोनों आरोपितो को पिलकिछा तिराहा से गिरफ्तार कर चलान न्यायालय भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!