Breaking News
Home / Latest / भाजपा के प्रभारी लोकसभा मछलीशहर आरपी कुशवाहा ने किया पद यात्रा

भाजपा के प्रभारी लोकसभा मछलीशहर आरपी कुशवाहा ने किया पद यात्रा

जौनपुर (दिस.11.)।भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाये जा रहे पद यात्रा में  पद यात्रा का नेतृत्व आर पी कुशवाहा प्रभारी लोकसभा मछलीशहर, प्रो. सोभनाथ यादव कार्यसिमित सदस्य काशी क्षेत्र वरिष्ट भाजपा नेता अरविन्द सिंह दारा ने किया| पद यात्रा  चोरारी बाजार, बकिया, हसनपुर, गोपालपुर, जियरामउ, आदि गांवो में कर केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धिया गिनाई| दारा सिंह ने कहा हमारी पार्टी के कार्यकर्त्ता जिस तरह से घर घर पहुच रहे है निश्चित ही 2019 में भारी विजय संभव है पहली बार कोई सरकार अंत्योदय पर कार्य किया है| आज तक सरकार पर एक भी भ्रष्टाचार का दाग नहीं लगा है| देश आज विश्वशक्ति बनने की राह पर बढ़ रहा है उसके लिए आप सभी का सहयोग जरुरी है| इस अवसर पर विधानसभा प्रभारी भाजपा डॉ अजय सिंह ,मंडल अध्यक्ष बृजेश मिश्रा, पिंटू , विपिन दुबे, अखिल प्रताप सिंह, लोधी यादव, संजीव प्रजापति, दरोगा, रवि शंकर दुबे, सुनील साहू, डब्बू विश्वकर्मा रहे|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!