जौनपुर (19 अक्टूबर)। मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के सतहरिया में कार के धक्के से मोटर साईकिल सवार दो युवक बुरी तरह से घायल हो गये। घायलों की हालत गम्भीर देख दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
पवारां थाना क्षेत्र के टिकरा निवासी दुर्गेश शुक्ला (28) व मछलीशहर निवासी मो0 साबिर (25) सतहरिया मे सड़क के किनारे मोटर साईकिल लेकर खड़े थे। इसी बीच जौनपुर से प्रयागराज की तरफ जा रही अनियंत्रित कार ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गये। दोनों घायलो को सतहरिया सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र मे भर्ती कराया गया। हालत गम्भीर देखकर बेहतर उपचार हेतु जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है।