Breaking News
Home / Latest / मुबंई।पत्रकार राजकुमार और रविंद्र”ज्योति’हुए सम्मानित,समाजसेवी आभा सिंह ने पुस्तक किया भेंट !

मुबंई।पत्रकार राजकुमार और रविंद्र”ज्योति’हुए सम्मानित,समाजसेवी आभा सिंह ने पुस्तक किया भेंट !

राजकुमार सिंह और रविंद्र सिंह ज्योति को समाजसेवी आभा सिंह ने पुस्तक भेंट कर किया सम्मानित !

जौनपुर(21दिस.) मुंबई के बहुचर्चित आदर्श हाउसिंग सोसायटी घोटाला एवं हिट एंड रन मामले में सलमान खान के खिलाफ पैरवी करने वाली देश की जानी मानी सामाजिक कार्यकर्ता और मुंबई हाई कोर्ट में अधिवक्ता आभा सिंह ने भोजपुरी गायक रवीन्द्र सिंह ज्योति और भोजपुरी विकास मंच के सचिव व जौनपुर के वरिष्ठ पत्रकार राजकुमार सिंह को स्व लिखित पुस्तक “स्त्री दशा और दिशा ” भेंट कर सम्मानित किया!

जौनपुर जिले के मडियाहू तहसील अंतर्गत जवन्सीपुर गाँव निवासी आभा सिंह पूर्व आईपीएस अधिकारी वाई पी सिंह की पत्नी है तथा कुछ वर्षों पूर्व पोस्ट मास्टर जनरल मुंबई से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेकर मुंबई हाई कोर्ट में प्रैक्टिस कर रही हैं और देश की बहुचर्चित सामाजिक कार्यकर्ता हैं! मुंबई प्रवास के दौरान उन्होंने वर्ली गाँव (सी लिन्क) स्थित अपने आवास पर मुलाकात के दौरान जौनपुर से जुड़ी यादों को ताजा किया। इस दौरान आभा सिंह और भोजपुरी गायक श्री ज्योति ने सामाजिक सरोकार से जुड़ी भोजपुरी गीतों पर विस्तार से चर्चा की ! साथ ही मंच के सचिव श्री सिंह से मुंबई के साथ साथ जौनपुर में भी सामाजिक कार्यों की गति तेज करने पर चर्चा किया ! इस बातचीत की साक्षी उनकी 81 वर्षीय माता तारा सिंह और पुत्र आदित्य सिंह रहे!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!