Breaking News
Home / Latest / जौनपुर। नगर पंचायत अध्यक्ष ने अलग-अलग जगहों पर दो महापुरुषों का किया मूर्ति अनावरण

जौनपुर। नगर पंचायत अध्यक्ष ने अलग-अलग जगहों पर दो महापुरुषों का किया मूर्ति अनावरण

जौनपुर(27जून)। मड़ियाहू नगर पंचायत अध्यक्ष रुखसाना कमाल व भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ब्रम्हदेव मिश्र के साथ नगर के तीन अलग-अलग स्थानों पर मूर्ति व पार्को का सौंदर्यीकरण कर शनिवार को फीता काट अनावरण किया।
नगर पंचायत अध्यक्ष ने सर्वप्रथम लगभग 10 लाख की लागत से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पांच दशक पुरानी प्रतिमा को बदल कर नयी छड़ी के साथ खड़ी प्रतिमा और 5 लाख की लागत से पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पार्क एवं गौशाला तिराहे पर सरदार पटेल की 8 लाख की लागत से निर्मित प्रतिमा व पार्क के सुंदरीकरण का कार्य करते हुए शुक्रवार की दोपहर अनावरण किया। अनावरण के बाद नगर पंचायत अध्यक्ष रूखसाना ने कहा कि मेरा मुख्य उद्देश्य नगर को साफ सुथरा व आदर्श टाउन एरिया बनाना है। इस मौके पर ईओ डा. संजय कुमार, अत्ताउल्लाह खान, कमाल फारुकी, मुन्नू सिह , इमरान खान, नितेश सेठ, गुड्डू खान, ज्ञान चंद यादव, अरूण मिश्रा, दिलीप जायसवाल, सुनील साहू, वैश फारूकी सहित तमाम सभ्रांत उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!