Breaking News
Home / Latest / शाहगंज।बोलोरो की चपेट में आने अधेड़ महिला घायल, भर्ती

शाहगंज।बोलोरो की चपेट में आने अधेड़ महिला घायल, भर्ती

बोलोरो की चपेट में आने अधेड़ महिला घायल, भर्त
शाहगंज(जौनपुर)28दिस.। कोतवाली क्षेत्र के सबरहद गांव के समीप सड़क दुर्घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी। इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार सुल्तानपुर जनपद के सुरापुर चौकी क्षेत्र के कामरान गांव निवासी शारदा देवी 60 पत्नी प्यारेलाल गुरुवार को मजडीहां गांव अपने मायके आ रही थी कि सबरहद गांव के समीप सड़क पार करते समय बोलेरो की चपेट में आने से गम्भीर रूप से घायल हो गयी। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां इलाज के बाद स्थिति गंभीर देख चिकित्सकों ने उक्त महिला को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!