Breaking News
Home / Latest / जौनपुर।बड़ेरी में मड़हे में अगलगी से दो गाय की मौत एक झुलसी, मुकदमा दर्ज।

जौनपुर।बड़ेरी में मड़हे में अगलगी से दो गाय की मौत एक झुलसी, मुकदमा दर्ज।

मड़हे में अगलगी से  दो गाय की मौत एक झुलसी, मुकदमा दर्ज

जौनपुर(02जन.)।बरसठी थाना क्षेत्र के बड़ेरी गांव में बीती रात पड़ोसी द्वारा पुरानी दुश्मनी को लेकर छप्पर में आग लगा देने से उसमे बंधी दो गायों की मौत हो गयी। पशु मालकिन ने बुधवार को चार लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दिया। पुलिस ने गो हत्या समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है।
थाना क्षेत्र के बरेली गांव निवासी रेखा देवी पत्नी रमेश सरोज की पड़ोसी फूलचंद, सुरेश, विनोद, प्रमोद, से काफी दिनों से पुरानी दुश्मनी चल आ रही थी जिसके कारण बीती रात इन चारों में रेखा देवी के मड़हे में आग लगा दी। जिससे मड़हे में बंधी दो गाय जलकर मर गयी। देर तक मड़हे से आग की लपटें निकलती रही जिसको देखकर गांव वाले दौड़कर मुश्किल से छप्पर की आग पर काबू पाया तब तक दो गाय बुरी तरह से जलकर मर चुकी थी। जबकि तीसरी गाय झुलस गई। रात में सूचना फायरब्रिगेड और 100डायल को दिया, लेकिन नहीं आयी। 100 पुलिस सुबह आई मौका मुआयना करने के बाद वापस चली गई। सुबह रेखा देवी तहरीर लेकर थाने गई लेकिन दरोगा के मीटिंग में होने के कारण मुंशी ने मुकदमा बुधवार दोपहर को चार नामजद फूलचंद, सुरेश, विनोद, प्रमोद निवासी बड़ेरी के खिलाफ गो हत्या समेत विभिन्न धाराओं में दर्ज कर विनोद को गिरफतार कर लिया है। बाकी आरोपियों की तलाश पुलिस कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!