Breaking News
Home / Latest / जौनपुर। अज्ञात महिला का शव मिलने से मचा हडकम्प,मीरगंज थाना के जरौना स्टेशन का मामला

जौनपुर। अज्ञात महिला का शव मिलने से मचा हडकम्प,मीरगंज थाना के जरौना स्टेशन का मामला

जौनपुर। मीरगंज थाना के जरौना स्टेशन के पास एक अज्ञात महिला का शव मिलने पर सनसनी फैल। सुचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर मोर्चरी हाऊस में रखने के लिए भेज दिया है।
जरौना स्टेशन के पास एक महिला 65 वर्ष कई माह से रह रही थी। वह कहां की रहने वाली थी किसी को जानकारी नही था। गुरुवार की शाम 6 बजे उसका शव पेट्रोल पम्प के बगल मिलने से हडकम्प मच गया। लोगो ने इसकी सुचना तत्काल पुलिस को दी। मौके पर थाने के एसआई संदीप शर्मा कांस्टेबल सुधीर, पप्पू, महिला कास्टेबल सुमन भारती के साथ मौके पर पहुंच गये और शव को कब्जे मे ले लिया।
प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि महिला का शव मिला है पहचान नही हो पाया है। उसकी पहचान के लिए शव मोर्चरी मे 72 घंटे तक रखा जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!