Breaking News
Home / Latest / जौनपुर। छठ पूजा को लेकर तालाबों पोखरों पर लगी रही महिलाओं का मेला, डूबते सूरज को दिया पहला अर्ध्य

जौनपुर। छठ पूजा को लेकर तालाबों पोखरों पर लगी रही महिलाओं का मेला, डूबते सूरज को दिया पहला अर्ध्य

 

जौनपुर। छठ पूजा पर जनपद के क्षेत्रों में महिलाएं छठ पूजा को धूमधाम से मनाने का कार्य किया।
विधानसभा मड़ियाहूं के अपना दल विधायक श्रीमती डॉ. लीना तिवारी ने छठ पूजा पर क्षेत्र के चुटका देवी मंदिर पर पहुंचकर अस्ताचल सूर्य को अर्ध्य दिया। जिसके बाद विधायक ने विधानसभा के सभी महिलाओं के लिए छठी माता से आशीर्वाद मांगा। कहा क्षेत्र के सभी परिवारों को छठी माता सुख, समृद्धि एवं वैभव के साथ सभी को लंबी उम्र दे। उसके बाद उन्होंने खुद के लिए भी छठी माता से अपने लिए आशीर्वाद मांगा। विधायक ने कहा छठ का व्रत महिलाओं के लिए बहुत कठिन व्रत होता है। छठ पूजा को 3 दिनों तक महिलाएं मनाती है। आज शुक्रवार का दिन है जो हम महिलाएं डूबते सूर्य को अर्घ्य दे रही हूं, शनिवार की सुबह उगते हुए सूरज को अर्घ्य देकर छठ पूजा का समापन करेंगे।
महिलाओं ने पानी में खड़ा होकर सूर्य भगवान को दिया अर्घ्य।
मुफ्तीगंज विकास खंड के क्षेत्र में रामपुर, मुफ्तीगंज पोखरे में खड़ा होकर सूर्य भगवान को नमन कर पानी में खड़ा होकर पुजा अर्चना किया।
मड़ियाहूं तहसील के रामपुर बाजार स्थित पोखरे पर शुक्रवार की शाम महापर्व छठ पूजा के तीसरे दिन महिलाओं ने कमर तक पानी में खड़े होकर अस्तगामी सूर्य देव को अर्ध्य दिया। पोखरे पर जुटी बाकी महिलाएं छठ मैया के मंगल गीत गाती रही। बता दे कि छठ का व्रत संतान व पति की लंबी उम्र के लिए महिलाएं रखती हैं और इस पूजा में सिंदूर का खास महत्व होता है। इसलिए छठ में महिलाएं लम्बा सिंदूर लगाती हैं ऐसी मान्यता है कि मांग में लंबा सिंदूर भरने से पति की उम्र लंबी होती है। कहा जाता है कि जो महिलाएं पूरे नियम के साथ छठ का व्रत करती हैं छठ मैया उनके परिवार को सुख और समृद्धि से भर देती हैं। छठ का त्यौहार मनाने के लिए क्षेत्र की महिलाएं पोखरे पर जमा होकर त्यौहार को मनाने का काम कर रही हैं। शुक्रवार को अस्ताचल सूर्य को अर्घ्य देकर मनोवांछित फल छठ मैया से महिलाएं मांग रही हैं। शनिवार की सुबह उगते सूर्य को अंतिम अर्ध देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!