Breaking News
Home / Latest / जौनपुर। शाहगंज में भाजपा पदाधिकारियों ने लगाया जन चौपाल सुनी समस्याएं

जौनपुर। शाहगंज में भाजपा पदाधिकारियों ने लगाया जन चौपाल सुनी समस्याएं

भाजपा पदाधिकारियों ने लगाया जन चौपाल सुनी समस्याएं

जौनपुर। शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के सबरहद गांव के रसुलपुर पुरवा में भाजपा द्वारा चौपाल लगा ग्रामीणों की जन समस्या जाना गया। मंडल अध्यक्ष मनोज पाण्डेय व सह संयोजक सर्वेश चौरसिया के नेतृत्व में जन समस्या जाना गया। लोगों को आश्वस्त किया गया कि मोदी योगी सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाया जायेगा। ग्रामीणों ने विधवा पेंशन विकलांग पेंशन प्रधानमंत्री आवास बिजली चकरोड सफाई राशनकार्ड शौचालय आदि की व्यवस्था करने की गुहार लगाई। जिस पर भाजपा नेताओं कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों को समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान प्रमुख रुप से
उपाध्यक्ष सन्दीप जायसवाल, मंत्री दिवाकर मिश्रा, सुचना मंत्री देवी प्रसाद चौरसिया (मंटू), अजय जायसवाल, रुपेश जायसवाल, सुनील अग्रहरि टप्पू, अभिषेक श्रीवास्तव, मुकेश राजभर, विरेन्द्र, बीरु, धर्मेन्द्र आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!