जौनपुर। सुजानगंज थाने पर तैनात एक दीवान की अचानक तबियत खराब हो गई जिसको सामुदायिक स्वस्थ केन्द्र सुजानगंज लाया गया जहा डॉक्टरों ने उन्हे मृत बता दिया।
जानकारी के अनुसार शिव प्रसाद पुत्र स्व. बैजनाथ थाना बलुआ चंदौली के निवासी थे। जो इसी माह तीन मार्च को सुजानगंज थाने पर अपना चार्ज लेकर ग्रहण किए। शुक्रवार को दिन में ड्यूटी करके आने के बाद शाम को अचानक उनकी तबियत खराब हो गई। जिससे तुरंत उन्हें सामुदायिक स्वस्थ केन्द्र सुजानगंज ले जाया गया जहा डॉक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया की उनके परिजनों से बात हो चुकी है परिजन आ रहे है, परिजनों के मुताबिक उन्हें शुगर और ब्लड प्रेशर का रोग था। जिसका इलाज चल रहा था। उनकी मौत से पूरे थाने पर तैनात कर्मचारी शोकाकुल है।