Breaking News
Home / Latest / जौनपुर।केराकत तहसील बार संघ के चुनाव में देवनाथ निर्विरोध अध्यक्ष, मुकेश शुक्ला महामन्त्री बने
PhotoBy-Firoj

जौनपुर।केराकत तहसील बार संघ के चुनाव में देवनाथ निर्विरोध अध्यक्ष, मुकेश शुक्ला महामन्त्री बने

जौनपुर(10जन.)। केराकत स्थानीय अधिवक्ता संघ के सभागार में संघ का चुनाव बृहस्पतिवार को सम्पन्न हुआ। चुनाव में देवनाथ निर्विरोध अध्यक्ष,मुकेश शुक्ला  महामन्त्री चुने गये।

जिसमें महामन्त्री पद के लिए 123 मत पड़े। एक मत निरस्त हुआ। मुकेश शुक्ला 70 मत पाकर अपने प्रतिद्वन्दी को 18 मत से पराजित किया। इसी तरह कोषाध्यक्ष पद के लिए 123 मत पड़े।जिसमें एक मत निरस्त हुए। अखिलेश चन्द 87 मत पाकर अपने प्रतिद्वंदी को 52 मत से पराजित किया। कनिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए 120 मत पड़े।जिसमें 2 मत निरस्त हुआ। आनन्द कुमार यादव 77 मत पाकर 36 मत से विजयी घोषित हुए ।

चुनाव के पूर्व निर्विरोध चुने जाने वालों में देवनाथ मिश्रा अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जगदम्बा प्रसाद, कनिष्ठ उपाध्यक्ष रविकान्त यादव, सह मन्त्री रविनाथ मिश्रा, आय ब्यय निरीक्षक विवेक कुमार सिंह तथा सदस्य के लिये प्रवीन कुमार प्रिन्स,रितेश कुमार श्रीवास्तव को निर्विरोध चुना गया। शेष 5 सदस्यों का चुनाव बाद में होगा। सकुशल चुनाव सम्पन्न कराने में चुनाव अधिकारी रजनीकान्त श्रीवास्तव, महेन्द्र शंकर पाण्डेय, लालबहादुर यादव,छोटेलाल,उदयराज कन्नौजिया मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!