Breaking News
Home / Latest / अजब गजब। दांत की जांच से अब लोगों का खुलेगा उम्र का राज

अजब गजब। दांत की जांच से अब लोगों का खुलेगा उम्र का राज

अजब गजब। पंजाब यूनिवर्सिटी के एंथ्रोपोलॉजी विभाग को शोध में बड़ी सफलता मिली है।शोधार्थी डॉक्टर दीक्षा सांख्यान ने दांतों की जांच के जरिए बच्चे से लेकर बड़े लोगों की आयु का पता लगाया है। उनके शोध के साथ ही चंडीगढ़, पंजाब, हिमाचल व हरियाणा क्षेत्र के लोगों का भी एक दातों के जरिए जांच का डाटाबेस तैयार हो गया।

कुछ ही देर में इस शोध के जरिए उम्र का पता लग जाएगा। मृत व्यक्ति की आयु भी इससे पता लग जाएगी।एंथ्रोपोलॉजी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ जेएस सहरावत के निर्देशन में डाँ. दीक्षा सांख्यान ने यह शोध किया है। तीन साल तक चले इस शोध के दौरान उन्होंने चंडीगढ़, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा के 720 लोगों की दांतों को वैज्ञानिक तरीके से तैयार मशीन से स्कैन किया। इसमें मृत लोगों की दांतों को भी लिया गया था। बच्चों की उम्र का पता लगाने के लिए शोध में बिलेम्स मैथर्ड व बड़े लोगों की आयु जांच के लिए पीसीटीएचआर फार्मूले को अपनाया गया। शोध के जरिए बताया गया कि यह दांत तीन साल से लेकर 50 साल तक के लोगों की है। साथ ही जिन लोगों के दांतों का स्कैन किया गया था उन्होंने भी अपनी आयुवही बताई जो शोध में आई। वैज्ञानिक अन्य तरीकों से भी लोगों की आयु का पता लगाते हैं, लेकिन यह फार्मूला अधिक कारगर माना जा रहा है। वास्तविक आयु के आसपास ही इसका आंकड़ा आता है। यह शोध पीयू की कमेटी ने स्वीकार कर लिया है और जर्नल में भी प्रकाशित हो गया है। (अमर उजाला संकलित समाचार)।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!