Breaking News
Home / Latest / जौनपुर। भाजपा के बूथ सम्पर्क अभियान के तहत सम्पर्क व संवाद के जरिए सरकार की उपलब्धियां बताई

जौनपुर। भाजपा के बूथ सम्पर्क अभियान के तहत सम्पर्क व संवाद के जरिए सरकार की उपलब्धियां बताई

जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बूथ सम्पर्क अभियान के तहत शुक्रवार को जिले के अधिकतर बूथों पर सम्पर्क व संवाद के जरिए प्रदेश भाजपा सरकार की उपलब्धियों को लेकर भाजपा के नेता ने जनसम्पर्क किया।

पार्टी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की प्रदेश भाजपा सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं व निर्णयों के साथ दो दिवसीय बूथ सम्पर्क अभियान के तहत लोक दरबार में भाजपा के कार्यकर्ता पहुंच रहे है।

इसके अंर्तगत आज सूक्खीपुर में पूर्व प्रदेश महामंत्री एव विधान परिषद सदस्य विद्यासागर सोनकर ने बूथ पर जाकर घर घर सम्पर्क किया और केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार के उपलब्धियों को जन जन को बताया। उनके साथ मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंघानियां, सुरेश गुप्ता विकाश शर्मा रामसूरत मौर्य आदि उपस्थित रहे। जौनपुर नगर दक्षिणी मण्डल के वाज़िदपुर शक्ति केन्द्र के बूथ संख्या 401, 402, 404, 397, 396, पर राजू दादा और मण्डल अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव के नेतृत्व में बूथ सम्पर्क अभियान के तहत प्रदेश सरकार के विकास कार्य को मण्डल उपाध्यक्ष जयविजय सोनकर, शक्ति केंद्र संयोजक श्री जटाशंकर त्रिपाठी, बूथ अध्यक्ष गण प्रमोद सिंह, अनिरुद्ध त्रिपाठी, शिवकमल मौर्या, अभिषेक जायसवाल रामस्वरूप उपाध्याय, श्रीमती रागिनी सिंह एवं श्री रमेश शर्मा, युवा कार्यकर्ता आरएन. सिंह सोलंकी के साथ घर-घर सम्पर्क कर बताया और सरकार की उपलब्धियों का पत्रक वितरित किया। मियांपुर और हुसैनाबाद में जिला कार्यसमिति सदस्य विनीत शुक्ला और विपिन द्विवेदी के अगुवाई में बूथ पर जाकर घर घर पत्रक बांटे और सरकार के जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में सबको बताया। इसी तरह शाहगंज में बूथ 186, 187, 188, ग्राम ताखा पश्चिम में मण्डल अध्यक्ष सुनील अग्रहरि के नेतृत्व में विकास पुस्तिका एवं बुकलेट पत्रक का वितरण किया एवं सरकार की जनहितकारी योजनाओं के बारे में जनता जनार्दन को अवगत कराया। इस अवसर पर मण्डल उपाध्यक्ष अवधेश मौर्य, बूथ अध्यक्ष सच्चिदानंद शक्ति केंद्र प्रमुख विजय जी, महामंत्री चिन्ताहरण शर्मा, बूथ अध्यक्ष संजय आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!