Breaking News
Home / Latest / जौनपुर। बच्चों के विवाद मे हुई मारपीट में महिला घायल परिजनों ने राजकीय चिकित्सालय में कराया भर्ती

जौनपुर। बच्चों के विवाद मे हुई मारपीट में महिला घायल परिजनों ने राजकीय चिकित्सालय में कराया भर्ती

जौनपुर। शाहगंज नगर के अयोध्या मार्ग स्थित दादर पुल के नीचे रहने वाले खाना बदोशों ने बच्चों के विवाद में मारपीट कर लिया। जिसमें एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया।
रविवार को अयोध्या मार्ग स्थित दादर पुल के नीचे डेरा डाल कर रह रहें खाना बदोश फैजाबाद देवकली रीडगंज निवासी 40 वर्षीय सुबेदा पत्नी किन्तराम को बच्चों के विवाद में पड़ोसियों ने धारदार हथियार से सिर में मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दे इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां पर इलाज चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!