Breaking News
Home / Latest / जौनपुर।रिहायसी छप्पर में लगी आग, तीन बकरी आग में स्वाहा, एक गाय समेत महिला झुलसी, लाखों का समान जलकर राख

जौनपुर।रिहायसी छप्पर में लगी आग, तीन बकरी आग में स्वाहा, एक गाय समेत महिला झुलसी, लाखों का समान जलकर राख

जौनपुर (15जन.)। महराजगंज थाना क्षेत्र के पुरागम्भीरशाह गांव में रिहायसी छप्पर में बीती रात अज्ञात कारणों से आग लग जाने के कारण तीन बकरी की मौत हो गयी एवं एक गाय समेत महिला झुलस गयी। जबकि ग्रामीणों द्वारा आग पर काबू पाते पाते रिहायशी छप्पर पूरी तरह जल गयी। घंटों मशक्कत के बाद आग बुझाने में ग्रामीण सफल हुए।
थाना क्षेत्र के पुरागम्भीरशाह निवासी रामचंद्र, मधुकलाल, बिरेन्द्र सहित पांच रिहायशी छप्पर अलग अलग थे। लोग इसी छप्पर में निवास करते थे और सारा सामान भी उसी में रखते थे। बीती रात 12 बजे अचानक मवेशियों के छप्पर में आग लग गयी उस समय तेज हवाएं चल रही थी। लोग मवेशियों को बचाने के लिए आग की तरफ भागे लेकिन तेज लपटें होने के कारण आग धीरे धीरे कई छप्परो में पकड़ लिया। छप्परों से निकलकर आग बुझाने एवं घरेलू सामानों को बचाने में बाकी छप्पर जलकर राख हो गये। और तीन बकरी जलकर मर गयी। जबकि एक गाय बुरी तरह झुलस गयी। बकरियों के बचाने में एक महिला भी बुरी तरह झुलस गयी। महिला को इलाज एक लिए निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। ग्रामीणों के अथक प्रयास से घंटो बाद आग पर काबू पाया गया नहीं तो अगल बगल के और छप्परों में आग लगती तो वह भी जलकर भस्म हो जाते। सूचना पर सुबह पहूंचे हल्का लेखपाल ने नुकसान का आकलन कर तहसीलदार को रिपोर्ट भेज दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!