जौनपुर(15जन.)। जफराबाद क्षेत्र में धडल्ले से चार पहिया वाहन पर सवार एक युवक ने ट्रक रोक कर वसूली करने में लिप्त है। आये दिन वसूली से तंग ग्रामीणों ने सोमवार की रात पकड़ कर 100 नम्बर पुलिस को सौप दिया।
जफराबाद क्षेत्र में एक व्यक्ति आये दिन ट्रको को रोककर चालक से कागजात मांगा जाता है। कागजात सही होने के बावजूद पर ट्रक ओवरलोड बताया जाता है। इसी तरह सोमवार की रात जब चालक ने तौल कांटे का रसीद दिखाया तो वह नही माना, और खर्चे का पैसा मांगने लगा। यह देख कर गॉव के काफी लोग इकट्ठा हो गए। उन लोगो ने घटना की सूचना 100 नम्बर पुलिस को दिया। पुलिस आरोपी को थाने ले गयी। इस बारे में थानाध्यक्ष पर्वकुमार सिंह ने बताया कि युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त है। उसका उपचार चल रहा है। उसने कई स्थानों पर अपने वाहन को लड़ाया भी था।हालांकि इस मामले को लेकर तरह तरह की चर्चा है। पुलिस ने युवक को छोड़ दिया।
