Breaking News
Home / Latest / जौनपुर। सपा कार्यकर्ताओं ने सरकार से भाजपा विधायक के खिलाफ कार्यवाही की किया माँग

जौनपुर। सपा कार्यकर्ताओं ने सरकार से भाजपा विधायक के खिलाफ कार्यवाही की किया माँग

जौनपुर(23जन.) केराकत क्षेत्र के सपा कार्यकर्ताओं ने सरकार से भाजपा विधायक के खिलाफ कार्यवाही करने की माँग किया है।
सपा युवजन सभा विधानसभा अध्यक्ष राजेश कुमार यादव ने चन्दौली विधायक के बयान की घोर निन्दा करते हुए कहा है कि विधायक साधना सिंह गत दिनों बसपा सुप्रीमों मायावती जी के खिलाफ अशब्द बोली है जो घोर निन्दनीय है। उन्होंने कहा कि मायावती जी के खिलाफ भाजपा विधायक साधना सिंह को बोलने का कोई कारण नहीं बनता है। ऐसा लगता है कि सपा बसपा गठबंधन भाजपा के लिए दुखद संदेश लाया है।इस लिए भाजपाई बौखलाहट के कारण अनाप शनाप बयान बाजी कर रहे है जो चलने वाली नहीं। सरकार भाजपा विधायक साधना सिंह के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने की माँग की है। निन्दा करने वालों में सपा के जिलासचिव राजकुमार सरोज , गोरखनाथ, सुरेश यादव, लियाकत अली, चन्द्रेश, इन्द्रजीत गुप्ता, रामकेश पाल, अनिल शुक्ला, पारस नाथ दूबे, धर्मेन्द्र पाल आदि लोंगो ने विधायक के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!