Breaking News
Home / Latest / जौनपुर। मोदी ने भारत को विश्व पटल पर अलग पहचान दिलाई, देश प्रगतिशील मार्ग पर चल रहा है-डा.सरिता बुधू
फोटो -बांए गायक रविन्द्र ज्योति ,बिच में सरिता बुधु दाहिने पत्रकार राजकुमार सिंह

जौनपुर। मोदी ने भारत को विश्व पटल पर अलग पहचान दिलाई, देश प्रगतिशील मार्ग पर चल रहा है-डा.सरिता बुधू

जौनपुर(28जन.)। मॉरीशस के पूर्व उप प्रधानमंत्री की पत्नी व भोजपुरी स्पीकिंग
यूनियन की अध्यक्ष डा.सरिता बुधू ने कहा कि वह 1963 से भारत आ रही है।
वाराणसी का स्वरूप अब काफी बदल गया। अब यहां प्राचीन व मार्डन तरह की काशी दिखाई पड़ती है। साफ-सुथरा भी है और शहर की दीवारों पर पेटिंग भी हुआ है।यह देखने में काफी आकर्षक दिखाई पड़ता है।
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को विश्व पटल पर अलग पहचान दिलाई
है। चार साल से देश प्रगतिशील मार्ग पर चल रहा है। हमारा लगाव भारत से
हमेशा बना रहा है, पूर्व की सरकारों ने भी अच्छा कार्य किया है। यह बातें
उन्होंने सोमवार को डाक बंगले में आयोजित पत्र-प्रतिनिधियों से वार्ता के दौरान  कही।
उन्होंने कहा कि भोजपुरी भाषा को बढ़ाने के लिए वह प्राण त्याग देंगी।
उन्होंने कहा मैं सरिता हूं हमेशा बहती रहूंगी। उनके प्रयास से माॅरीशस में वर्ष 2020 में अंतरराष्ट्रीय भोजपुरी सम्मेलन आयोजित होने जा रहा है। माॅरीशस के गीत-गवाई को यूनेस्कों में पहुंचाया गया। भोजपुरी भाषा को विश्व में मान्यता दिलाने का प्रयास हो रहा है। 15 साल से प्रवासी भारतीय सम्मेलन हो रहा है। 30 करोड़ से ज्यादा भोजपुरी लोग विदेशों में रहे है। इसके माध्यम से अप्रवासी भारतीय को जोड़ने का प्रयास है जो लोग विकास कर चुके है, वह अपने गांव में आकर निवेश करे।
इस मौके पर उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय भोजपुरी /देवी गीत गायक रविंद्र सिंह ज्योति की प्रशंसा की और अगले वर्ष मारीशस में होने वाले अंतर्राष्ट्रीय भोजपुरी महोत्सव में आने के लिये भी कहा । इस मौके पर भोजपुरी विकास मंच के सचिव राजकुमार सिंह व रविन्द्र सिंह ज्योति आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!