जौनपुर (14फर.)। बरसठी थाना क्षेत्र के आलमगंज पठखौली गांव में पारिवारिक कलह से तंग आकर मंगलवार की रात युवक ने बंद कमरे मे फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। 11बजे सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कर शव कब्जे में लिया।
क्षेत्र के आलमगंज पठखौली गाव में राजकुमार शर्मा 30 पुत्र कल्लू शर्मा बीती रात कही से आकर अपने कमरे मे सोने के लिए चला गया। बुधवार की सुबह आसपास के लोगों ने देखा कि राजकुमार का दरवाजा काफी समय तक बंद है। लोगो ने दरवाजे के पास जाकर अंदर देखा तो वह रस्सी के सहारे फांसी लगा हुआ झूल रहा है। इसकी सूचना पुलिस को दिया गया। राजकुमार घर पर अकेला था उसके पिता बाम्बे रहते है पत्नी अपने मायके थी। पड़ोसियों की माने तो वह काफी शराब पिता था जिससे परिवार के लोग काफी परेशान थे हमेशा लोगो से कहा सुनी होती रहती थी इसी कारण पत्नी अपने मायके चली गई थी। मृतक हमेशा नशे मे रहता था। सुबह पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के दो बच्चे है सूचना पर पहुंची पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
![](https://www.sandesh24news.com/wp-content/uploads/2019/02/images25.jpg)