Breaking News
Home / Latest / जौनपुर। सखी वेलफेयर फाउंडेशन का उद्देश्य स्वस्थ नारी एवं स्वस्थ समाज का निर्माण है-प्रीति गुप्ता • सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन का माया टंडन ने किया उद्घाटन

जौनपुर। सखी वेलफेयर फाउंडेशन का उद्देश्य स्वस्थ नारी एवं स्वस्थ समाज का निर्माण है-प्रीति गुप्ता • सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन का माया टंडन ने किया उद्घाटन

जौनपुर(14फर.)। सखी वेलफेयर फाउंडेशन का शुभारंभ शहर के श्रीमती गुलाबी देवी बालिका इंटरमीडिएट कॉलेज कनहईपुर में बालिकाओं को सेनेटरी पैड के इस्तेमाल के प्रति जागरूक करते हुए फ्री पैड वितरण के साथ किया गया। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष माया टंडन, अति विशिष्ट अतिथि सदस्य राज्य महिला आयोग श्रीमती शशि मौर्य ,विशिष्ट अतिथि जिला कार्यक्रम समन्वयक (महिला समाख्या) रजनी सिंह, नारी शक्ति संस्थान आज़मगढ़ सचिव डॉ पूनम तिवारी, डॉ प्रिया पाटिल स्त्री रोग विशेषज्ञ ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलन के बाद माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। संस्था अध्यक्ष प्रीति गुप्ता ने विस्तार से सखी वेलफेयर फाउंडेशन के उद्देश्यों को बताते हुए कहा कि भारतीय समाज में मासिक धर्म जैसे संवेदनशील मुद्दों पर बात करना सदैव से निषेध रहा है। मातृत्व नारी को संपूर्ण बनाता है और मातृत्व सुख के लिए मासिक धर्म जैसी प्राकृतिक एवं शारीरिक क्रिया का होना अनिवार्य है, तो इस मुद्दे पर बात करने में इतनी शर्म क्यों है। सखी वेलफेयर फाउंडेशन इसी विषय पर कार्य करके स्वस्थ नारी एवं स्वस्थ समाज का निर्माण करना चाहती है ।
नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती माया टंडन ने विद्यालय परिसर में संस्था द्वारा लगाए गए सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन का उद्घाटन करते हुए कहा कि फाउंडेशन द्वारा नई सोच नई उड़ान पहल के तहत आरंभ किए गए मुहिम का वह पूर्ण समर्थन करती है तथा इस नई पहल को हर संभव सहयोग देने का वादा किया। श्रीमती टंडन ने संस्था के पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ भी दिलाई।
जिला कार्यक्रम समन्वयक रजनी सिंह जी ने विस्तार से महिला व बाल कल्याण से संबंधित सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि हमें इस अनछुए पहलू पर काफी जागरुकता फैलाना आवश्यक है तथा संस्था द्वारा की गई पहल सराहनीय है। राज्य महिला आयोग की सदस्य शशि मौर्य ने कहा कि नारी सशक्तिकरण के लिए एक स्वस्थ नारी का होना अत्यंत आवश्यक है ।डॉ पूनम तिवारी ने अपने संबोधन से बालिकाओं में नई ऊर्जा का संचार कर दिया ।डॉ प्रिया पाटिल ने पीरियड्स के दौरान साफ सफाई रखने एवं पैड का उपयोग न करने की हानियों के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम के अंत में सखी वेलफेयर फाउंडेशन की सखियों ने उपस्थित बालिकाओं को फ्री सेनेटरी पैड का वितरण किया। विद्यालय के प्रबंधक उदय राज सिंह ने कहा कि हमारे विद्यालय से शुरू हुई यह मुहिम जनपद ही नहीं बल्कि पूरे देश में अपनी पहचान बनाएगी। कार्यक्रम का संचालन फ्रेंड्स ग्रुप ट्रस्ट के निदेशक सलमान शेख ने किया तथा डॉक्टर तसनीम फातिमा ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर महासचिव अंजू पाठक, सचिव श्रद्धा जयसवाल ,कोषाध्यक्ष तूलिका श्रीवास्तव, पिंकी जायसवाल, स्वर्णिमा जायसवाल, तसनीम जैदी,प्रियंका पांडे, पूनम जायसवाल, मिनाज़ शेख,सुजाता जायसवाल आकांक्षा द्विवेदी, साधना साहू, लक्ष्मी शर्मा, प्रीति अजय गुप्ता, सीमा साहू,सविता गुप्ता, चेतना साहू,वंदना गुप्ता,एकता गुप्ता,ज्योति जायसवाल, अमित श्रीवास्तव, दीपक सिंह मंटो, विद्याधर राय विद्यार्थी,राजेश गुप्ता, उदय सिंह ,डॉक्टर मिशोरी लाल,मो मुस्तफा, अतुल जयसवाल राकेश अस्थाना, राज सैनी,विक्रम गुप्ता, दीपक सिंह पत्रकार आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!