Breaking News
Home / Latest / जौनपुर।तमंचे की नोक पर दुष्कर्म का प्रयास, एसपी को तहरीर देकर लगायी न्याय की गुहार
Add

जौनपुर।तमंचे की नोक पर दुष्कर्म का प्रयास, एसपी को तहरीर देकर लगायी न्याय की गुहार

जौनपुर(14फर.)। बक्शा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासिनी महिला से एक युवक ने तमंचे की नोक पर दुष्कर्म का प्रयास किया है। एक गांव की महिला ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर लिखित रूप से शिकायत करते हुए तहरीर दिया कि वह गत दिवस अपने मड़हे में सोई थी कि गांव का ही एक युवक आ गया जिसको देखकर वह चिल्लाना चाही तो वह युवक तमंचा दिखाकर चुप रहने वरना जान से मार देने की धमकी दिया। इतना ही नहीं, उसके साथ जबर्दस्ती दुष्कर्म का प्रयास भी किया। किसी तरह शोर मचाने पर परिजन उसे पकड़ लिये और पुलिस को सौंप दिया था। और पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। अब आरोपी के पिता पीड़िता को जानमाल की धमकी दे रहे हैं। ऐसी स्थिति में पीड़िता ने न्याय की गुहार लगायी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!