Breaking News
Home / Latest / जौनपुर। मुंगराबादशाहपुर में डाल्फिन मछली मिली, डाल्फिन देख गार्मीणों में मचा हड़कंप

जौनपुर। मुंगराबादशाहपुर में डाल्फिन मछली मिली, डाल्फिन देख गार्मीणों में मचा हड़कंप

जौनपुर(19फर.)। मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के मंगलवार को प्रयागराज मार्ग पर स्थित पुरउपुर नहर में कहीं से बहकर समुद्री मछली डॉल्फिन आने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों में सूचना मिलते ही नहर पर ग्रामीणों एवं राहगीरों की भीड़ उमड़ पड़ी। जनसैलाब से नहर पर मेला लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने वन विभाग को बुलाया है।

फोटो-डाल्फिन देखने जुटी भीड़

शारदा सहायक खण्ड 39 नहर इलाहाबाद जनपद से होते हुए जौनपुर जनपद में प्रवेश करती है। इसी नहर से निकलकर प्रयागराज मार्ग पर पुरउपुर गांव में बने पुल के पास पानी अधिक होने से कहीं से बहकर समुद्री डॉल्फिन मछली आ गयी। कम पानी के अभाव में मछली पानी से बार बार उछल कूद मचा रही थी। तो नजर ग्रामीणों की पड़ी।

Add

विशालकाय मछली देखकर ग्रामीण भयभीत हो गए, पानी के अभाव में डाल्फिन आगे नहीं जा पा रही थी। देखते देखते नहर पर जनसैलाब उमड़ पड़ा। सूचना मुंगरा पुलिस को दी गयी। पहुंची पुलिस ने डाल्फिन को पहचान कर वन विभाग की टीम को सूचित किया। वन विभाग की टीम विशालकाय डाल्फिन मछली को पकड़ने में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!