Breaking News
Home / Latest / जौनपुर। बदलापुर में किशोरी के साथ अधेड़ ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार।

जौनपुर। बदलापुर में किशोरी के साथ अधेड़ ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार।

जौनपुर (19फर.)। बदलापुर थाना क्षेत्र के एक गाँव के किशोरी छात्रा के साथ अधेड़ ने दुष्कर्म किया। सूचना पर हरकत में आई पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।

Add

बदलापुर क्षेत्र के एक गाँव में रहने वाली 13 वर्षीय किशोरी कक्षा सात की छात्रा है। मंगलवार को अपराह्न वह अपनी चचेरी बहन के साथ शौच करने गयी थी। जहाँ पड़ोस का ही एक वृद्ध पहले से ही लकड़ी काट रहा था। लड़की का आरोप है कि देखते ही वृद्ध उसे दौड़ा कर पकड़ लिया। और उसके साथ दुष्कर्म कर भाग गया। किशोरी लहूलुहान होकर वहीं बेहोश हो गई। चचेरी बहन ने भागकर घटना की जानकारी दिया। जानकारी होने पर परिजनों ने मौके पर पहुंचे तो वह वेहोश थी। किसी तरह होश में लाने के बाद पीड़िता को उसकी माँ ने एम्बुलेंस को फोन किया। एम्बुलेंस से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया। डाक्टरों ने प्रथम उपचार के बाद पीड़िता को छोड़ दिया है। उसके बाद मां थाने पहुंचकर पुलिस को सूचना दिया। सूचना पाकर पुलिस हरकत में आई और आरोपी को हिरासत में लेकर मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!