जौनपुर (01मार्च)। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार की देर शाम तीन अलग अलग गांवों से टाटा सूमो सवार लोगों ने बीडीसी सदस्य सहित तीन लोगों को उठाया है। स्थानीय पुलिस को इसकी जानकारी होने से इन्कार कर रही है।
ग्रामीणों का माना जाय तो सफेद रंग की टाटा सूमो सवार लोग धर्मापुर बाजार में पहुंचे और धर्मापुर गांव के बीडीसी सदस्य संतलाल निषाद को जबरदस्ती वाहन में बैठा कर चल दिये। टाटा सूमो सवारों ने उत्तरगावां एवं सलोनी महिमापुर पहुंच कर वहां से भी एक एक लोग को उठाया। सूमो सवार लोग कौन थे यह पता नहीं चल पा रहा है। इस सम्बंध में बदमाश थे अथवा क्राइम ब्रांच के लोग थे ग्रामीणों में तरह तरह की बातें हो रही हैं।
इस सम्बंध में एसओ राजनरायन चौरसिया ने बताया कि लोगों को उठाने की सूचना मिली है।लेकिन टाटा सूमो सवार कोई विभागीय टीम थी या कोई अन्य यह जानकारी नहीं है। छानबीन की जा रही है।
