Breaking News
Home / Latest / सन्देश24न्यूज। अगर पेट में बनती है गैस तो क्या करें, कुछ चीजों को हमेशा के लिए छोड़ दें तो स्वस्थ रहेंगे आप

सन्देश24न्यूज। अगर पेट में बनती है गैस तो क्या करें, कुछ चीजों को हमेशा के लिए छोड़ दें तो स्वस्थ रहेंगे आप

सन्देश 24न्यूज

जुलाई का महीना चल रहा है। इसमें मौसम का दबाव व्यक्तियों पर इतना अधिक पड़ जाता है कि वह कभी पेट रोग से तो कभी कब्ज से परेशान रहते हैं। गर्मी के मौसम में आजकल पेट में गैस की समस्या होना अधिकतर लोगों के लिए आम बात हो गई है।

पेट में गैस बनने की मुख्य वजह आजकल का खराब खानपान के साथ मौसम भी है। मौसम के अनुसार खान-पान करे तो स्वत: रोगों से बचा जा सकता है। आजकल अधिकतर लोग बाहर का फास्ट फूड और जंक फूड खाना पसंद करते हैं। जिससे पाचन तंत्र खराब हो जाता है। और पेट में भयंकर गैस बनने लगती है। इसके अलावा आजकल लोग मेहनत बिल्कुल कम करते हैं। और आरामदायक तरीके से रहना पसंद करते हैं। जिससे पेट में गैस बनने लगती है। और अन्य कई समस्याएं होने लगती है।
अगर आप भी पेट की गैस से पीड़ित हैं तो रात को सोते समय एक चम्मच अजवाइन में एक चुटकी काला नमक मिलाकर चबा-चबा कर खाएं। और ऊपर से एक गिलास गुनगुना पानी पी लें। ऐसा करने से पेट की गैस तुरंत साफ हो जाएगी।

अगर आप पेट की गैस से हमेशा के लिए छुटकारा पाना चाहते हैं तो दो चीजों का सेवन करना बंद करना पड़ेगा। आइए जानते हैं। पेट में बनती है गैस तो हमेशा के लिए छोड़ दे इन 2 चीजों का सेवन, के जानें।

1. मसालेदार भोजन – जो लोग पेट में गैस की समस्या से पीड़ित हैं वो ज्यादा तेल मसाले से बनी चीजों का सेवन बिलकुल नहीं करें। ज्यादा तेल मसाले से बनी हुई चीजें खाने से पेट में गैस की समस्या ओर ज्यादा गंभीर हो जाती है। इसलिए ऐसी चीजों का सेवन करना आज से ही बंद कर दें।

2. फास्ट फूड और जंक फूड – बाजार का फास्ट फूड और जंक फूड खाने में स्वादिष्ट लगता है। लेकिन इसमें बहुत ज्यादा तेल मसाले इस्तेमाल किए जाते हैं। जिसकी वजह से पाचन तंत्र खराब होकर पेट में गैस, एसिडिटी और कब्ज की समस्या हो जाती है। इसलिए गैस की समस्या से परेशान लोग आज से ही फास्ट फूड का भी सेवन करना बंद कर दें तो सेहत अच्छी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!