जौनपुर (20 सितंबर)। स्व. पूर्व प्रमुख हीरावती देवी के तृतीय पुण्यतिथि पर पूर्व मंत्री पारसनाथ यादव ने कहा कि यह ध्रुव सत्य है कि मां ईश्वर का दूसरा रूप होती है वह मां ही है जिसने ध्रुव प्रहलाद कबीर दास वह गुरु नानक जैसे अनेकों महापुरुषों को जन्म दिया। उक्त बातें पूर्व मंत्री श्री यादव श्री राम महाविद्यालय कॉलेज निगोह के प्रांगण मे आयोजित अखिल भारतीय कुश्ती महादंगल प्रतियोगिता के अवसर पर जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा। उन्होंने कहा कि परिस्थितियां बदलती है समय कभी नहीं बदलती संसार की सबसे बेशकीमती चीज मां है जो बच्चो के आंखों में खुशी के आंसू लाते हैं। उन्होंने कहा कि आज तमाम कुरीतियां फैल गई है जब घरों में लड़कियां पैदा होती हैं तो पैदा करने वाली मां व समाज दुखी होते है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव ने कहा मां सतगुणो की जननी होती है यदि कोई इंसान काबिल होता है तो निश्चित रूप से उसके उपलब्धि में मां के द्वारा दिए गए संस्कारों की अहम भूमिका होती है। कार्यक्रम का संचालन गांगेय गुरुजी ने किया। इस अवसर पर पूर्व सांसद तूफानी सरोज, बाबा राम चौरसिया, राजबहादुर यादव जिला पंचायत अध्यक्ष, पूर्व प्राचार्य घनश्याम सिंह, डा. चंद्रेश सिंह ,पूर्व मंत्री संगीता यादव ,विनय सिंह ,अरुण सिंह ,लालजी पटेल सहित हजारों लोग उपस्थित रहे।