Breaking News
Home / Latest / जौनपुर| एसपी ने खुटहन डबल हत्याकांड का किया खुलासा, आशनाई में हुआ हत्या

जौनपुर| एसपी ने खुटहन डबल हत्याकांड का किया खुलासा, आशनाई में हुआ हत्या

आशनाई के चक्कर मे दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा,एक महिला सहित छः लोग गिरफ्तार,एक असलहा सहित मोबाइल बरामद

जौनपुर(23दिस.)। खुटहन डबल मर्डर केस का खुलासा रविवार को पुलिस ने कर दिया है। एसपी दिनेश पाल सिंह ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि यह हत्या आशनाई के चक्कर में लड़की के घर वालो ने कान्ट्रैक्ट किलरो को छह लाख रूपये सुपारी देकर योजनाबध्द तरीके से करायी थी। हलांकि अभी मात्र एक लाख रूपये ही शुटरो को दिया गया था। पुलिस इस मामले एक महिला समेत छह आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से एक स्कार्पियो गाड़ी, एक बाईक और एक तमंचा दो कारतूस बरामद किया है।
बता दें कि खुटहन थाना क्षेत्र के डिहिया गांव में 16 दिसम्बर की रात करीब 12 बजे निमंत्रण पर रिश्तेदारी में आये करन पाल और दिलीप सिंह की अज्ञात बदमाशो ने गोली मारकर हत्या करके फरार हो गये थे। पुलिस इस ब्लाइड डबल मर्डर केश को सुलझाने में लगी हुई थी। आज मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने इस हत्याकाण्ड में शामिल 11 बदमाशो में छह आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया है। पुछताछ में मुख्य आरोपी विपिन पाल ने बताया कि मृतक करनपाल का डिहिया गांव के निवासी मुन्नी लाल की बेटी से पिछले चार पांच वर्षो से अवैध सम्बन्ध चल रहा था। शादी के बाद भी वह उसकी बेटी से वही रिश्ता कायम रखने के लिए पैसा व अन्य तरीके से ब्लैक मेल करता था। जिसके कारण उसका रिश्ता टूटने का डर बना रहता था। उसे रास्ते से हटाने के लिए सरायखाजा थाना क्षेत्र के निवासी मुलायम सिंह से सम्पर्क किया गया। मुलायम ने भाड़े के हत्यारे लाइनबाजार थाने का हिस्ट्रीशीटर संतोष यादव से सम्पर्क करवाया। करन की हत्या करने की कीमत छह लाख रूपये तय किया गया। पहली किश्त में एक लाख रूपये दिया गया बाकी काम तमाम होने के बाद दिया जाना था। योजना के अनुसार एक कार्यक्रम में करन पाल को बुलाया गया था करन अपने साथ अपने दोस्त दिलीप सिंह को भी साथ ले गया था। जब लोेग खाना पीना खाकर सो गये तो उसके बाद हत्यारो ने दोनो की गोली मारकर हत्या करके फरार हो गये। पुलिस इस मामले में मुन्नीलाल पाल ,नन्हे पाल, अजय पाल, मुलायम सिंह , विपिन पाल और रेनू पाल को गिरफ्तार किया है। भागे अन्य आरोपियो की तलाश किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!