जौनपुर। खेल शारीरिक व्यायाम है जो शरीर को ऊर्जावान बनाता है-प्रधान शेषनाथ यादव
December 24, 2018
Latest, उत्तर प्रदेश
520 Views
- जौनपुर (24दिस.)। बरसठी क्षेत्र के कटवार बाजार में के स्टेशन रोड स्थित मैदान पर बम्पर क्रिकेट प्रतियोगिता सोमवार से शुरू हुआ। बम्पर क्रिकेट प्रतियोगिता का उदघाटन प्रधान शेषनाथ यादव ने फीता काट कर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि खेल शारीरिक विधा का व्यायाम है। इसे अगर मित्रवत रुप में खेला जायेगा तो यह लोगों के लिए मिसाल साबित होगा। इस अवसर पर रमाशंकर कन्नूजीय, संतोष पाठक, भाजपा नेता गंगा सिंह, राहुल पाठक, रवि पाल, विवेक पाल, अभिषेक जायसवाल, साहिल शर्मा रहे ।