Breaking News
Home / Latest / जौनपुर। जिले में लूट, हत्या, बलात्कार, भ्रष्टाचार का प्रकोप तेज-प्रदेश कांग्रेस महासचिव विश्व विजय सिंह

जौनपुर। जिले में लूट, हत्या, बलात्कार, भ्रष्टाचार का प्रकोप तेज-प्रदेश कांग्रेस महासचिव विश्व विजय सिंह

जौनपुर(23जून)। राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लालू के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस महासचिव व पूर्वांचल प्रभारी विश्व विजय सिंह ने मंगलवार को मड़ियाहूं कोतवाली के सामने पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 इंदिरा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर राष्ट्रीय सचिव अशोक साहू के साथ बैठक किया। 22 जून को जिलाधिकारी को पोल खोलो का ज्ञापन दिया गया।25 जून को जिला मुख्यालय पर उपवास का किया जाएगा।और 2 जुलाई से 12 जुलाई तक गाँव-गाँव जाकर प्रदेश की योगी सरकार के खिलाफ पोल खोलो अभियान शुरू कर लोगो को भाजपा सरकार की समस्त कार्यो का पोल खोला जाएगा।साथ ही जनता को केंद्र और राज्य सकार की घोषणाओं की जमीनी सच से भी अवगत कराएंगे। कहा कि जिले में लूट, हत्या, बलात्कार, भ्रष्टाचार का प्रकोप तेज होने के बावजूद भी सरकार चुप्पी साधी हुई है। पूरे जिले में इस आपदा की घड़ी में भी राशन वितरण में गडबड़ी चल रही है। क्वारंटाइन सेंटरों पर कुव्यवस्था है। इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।इस मौके पर नारायण साहू,सकील जख्मी,पप्पू,गुड्डू,बेलाल अहमद,अलाउद्दीन कुरैसी,विजय यादव,शौकत,जावेद अली,डॉ विनय भारती, पंकज जायसवाल,रोहित यादव,सरदार दलप्रीत सिंह आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!