Breaking News
Home / Latest / जौनपुर। नईगंज सामाख्या स्थित कार्यालय में लाखों की चोरी,

जौनपुर। नईगंज सामाख्या स्थित कार्यालय में लाखों की चोरी,

जौनपुर(28दिस.)। नईगंज स्थित महिला सामाख्या कार्यालय में गुरुवार की रात मनबढ़ चोरों ने लाखों रुपए की चोरी कर फरार हो गये। सुबह जानकारी होने पर विभागीय कर्मचारियों द्वारा इसकी सूचना संबंधित थाने को दे दी। गयी। पुलिस तहरीर के आधार पर जांच पड़ताल में जुट गयी।
लाइन बाजार थाना के नईगंज महिला सामाख्या कार्यालय पर विभागीय ट्रेनिंग के पश्चात ब्लाक इंचार्ज उषा शर्मा, वन्दना व संदेश वाहक सूर्य प्रकाश कार्यालय में सो रहे थे। बगल के मकान के छत के रास्ते चोर कार्यालय में दाखिल होकर आफिस के दो कमरों को निशाना बनाते हुए ताला तोड़कर आलमारी में रखे उषा शर्मा के बैग से 10 हजार नगद, मंगलसूत्र, कान का झाला, अंगूठी तथा जिला समन्वयक रजनी सिंह के पर्स से चार हजार नगद चुरा ले गये।
सुबह मामले की जानकारी होने पर विभागीय कर्मचारियों में हड़कम्प मच गया। लोगों ने इसकी जानकारी लाइनबाजार थाने पर दी। पुलिस तहरीर के आधार पर जांच में जुट गयी।
महिला सामाख्या की जिला समन्वयक रजनी सिंह विभागीय कार्यों से प्रदेश मुख्यालय लखनऊ गयी हैं। सुबह विभागीय कर्मचारियों ने पुलिस के साथ ही उन्हें भी उक्त प्रकरण से अवगत कराया। अनुमान के अनुसरण नगद व गहनों की कीमत एक लाख के ऊपर बतायी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!