Breaking News
Home / Latest / जौनपुर। जन सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी ने दिखाई दरियादिली,गरीबो को दिया कंबल
PhotoBy-AnupKumar

जौनपुर। जन सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी ने दिखाई दरियादिली,गरीबो को दिया कंबल

जन सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी ने दिखाई दरियादिली
 जौनपुर (4जन.)।  जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में नियमित जनसुनवाई कार्यक्रम कर रहे थे। इस दौरान फरियादियों की शिकायतों के निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को तत्काल शिकायतों का निस्तारण करने का निर्देश दिया।
      जनसुनवाई कार्यक्रम में आये असहाय एवं निर्धन शिकायतकर्ता अवधेश मिश्र पुत्र ब्रह्मदेव मिश्र निवासी असल मजई का पुरवा मछलीशहर, फूलचंद्र सरोज पुत्र महादेव ग्राम करियांव मीरगंज मछलीशहर एवं चिन्ताहरण पुत्र संतराम ग्राम मखमेलपुर शाहगंज जौनपुर को जिलाधिकारी ने ठंड से बचाव हेतु कंबल उठाकर दिया। जिलाधिकारी की इस दरियादिली से आए हुए फरियादियों ने भूरि-भूरि प्रशंसा किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!