Breaking News
Home / Latest / जौनपुर।शाहगंज में आग से विवाहिता सहित अधेड़ दादी झुलसी, विवाहिता की हालत गंभीर,भर्ती
Cortun-Sandesh24News

जौनपुर।शाहगंज में आग से विवाहिता सहित अधेड़ दादी झुलसी, विवाहिता की हालत गंभीर,भर्ती

भोजन बनाते समय महिला झुलसी, हालत गंभीर जिला चिकित्सालय रेफर

शाहगंज(जौनपुर)8जन.। तहसील क्षेत्र के बास गांव में भोजन बनाने के दौरान एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई। चीख पुकार सुन बचाने पहुची वृद्धा दादी भी झुलस कर गम्भीर रूप से घायल हो गयी। दोनों घायलों को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
सरपतहा थाना क्षेत्र के बास गांव निवासी उमा 26 पत्नी चन्द्रभान मंगलवार की सुबह भोजन बनाने के दौरान आग से गंभीर रूप से झुलस गई। चीख पुकार सुनकर बचाने पहुची दादी जमुना देवी 80 पत्नी राम अजोर भी झुलस गई। दोनों की चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने आग पर काबू पाने के बाद आनन-फानन में इलाज हेतु दोनों घायलों को राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां इलाज के बाद स्थिति गंभीर देख चिकित्सकों ने उमा को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!