Breaking News
Home / Latest / जौनपुर। गठबंधन का नहीं, विचारों के बंधन से सफल होती है कोई सियासत – कृपा शंकर सिंह
महराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री कृपाशंकर सिंह व बाएँ उद्योगपति विजय सिंह

जौनपुर। गठबंधन का नहीं, विचारों के बंधन से सफल होती है कोई सियासत – कृपा शंकर सिंह

जौनपुर(17जन.)।  गठबंधन से नहीं बल्कि विचारों के बंधन से ही कोई सियासत सफल होती है। बुधवार को  श्री गिरजा शरण इन्टर कालेज मोरखा डोभी केराकत के बालीबाल प्रतियोगिता के कार्यक्रम में भाग लेने आये महाराष्ट्र के पूर्व गृहराज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह ने सपा बसपा गठबंधन को लेकर पूछे गये एक प्रश्न के उत्तर में उक्त बातें कहीं।श्री सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी किसी राजनीतिक लाभ नुकसान को लेकर राजनीति नहीं करती बल्कि कांग्रेस की धर्मनिरपेक्षता व भारतीय संस्कृति व देश के आजादी में कुर्बानी देने वाले उन शहीदों की मंशानुसार ही राजनीति पर चलती है। तथा हमारी पार्टी अतीत के बुनियाद पर चलती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस व भाजपा की सियासत में में जमीन आसमान का अंतर है। क्यों कि एक तरफ विचार है तो दूसरे तरफ विनाश की मूल्यों पर टिकी है। कर्नाटक के तेजी से बदल रही उठा पठक राजनीति के बारे में कहा कि कांग्रेस पार्टी  सत्ता के लिए बल्कि देश हित में संविधान के अनुसार धर्मनिरपेक्षता को सबसे ज्यादा तरजीह देती है। लोकतंत्र के तीन प्रमुख आयाम होते हैं। आश्वासन, योजना व बचन पूर्ति को अमलीजामा पहनाने की जरूरत है। पत्रकार वार्ता के समय मुंबई के प्रसिद्ध उद्योग पति विजय सिंह भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!