जौनपुर(17जन.)। आल इण्डिया आशा बहु एसोसिएसन ने कलेक्ट्रेट परिसर में गुरूवार को अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया।
धरना प्रदर्शन की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष निर्मला शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि आज तक हम आशा कड़ी मेहनत कर रही है, लेकिन सरकार को हमारी मेहनत पर ध्यान नहीं दे रहा है। जिला मंत्री शशि शुक्ला ने कहा कि हम लेग स्वास्थ्य विभाग के महत्वपूर्ण कड़ी है, और ज्यादा से ज्यादा क्षेत्र का कार्य करती है। उन्होंने कहा कि योग्यता के अनुसार संगिनी आशाओं बहुओं का एएनएम पद का प्रशिक्षण दिलाकर रिक्त् पदों पर भरा गया, लेकिन नियुक्ती पर रोक लगा दिया गया। संरक्षक राकेश यादव ने कहा कि हमारी मेहनत परिणाम स्वरूप स्वास्थ्य विभाग काफी सफलता मृत्यु एवं शिशु मृत्यु दर में कमी आई है। उन्होंने कहा कि हमारे के सापेक्ष परिश्रमिक दिया जाता है। धरने को संजय चौधरी, रूपमा सिंह ने भी संबोधित किया। इस मौके पर अंजली मौर्या, रतन यादव, पंकज यादव, किरन, अर्चना, सुमित्रा, कविता, सुमन बाला, विद्वा देवी, मंजू देवी, सुमन, मीरा, अनीता, कुसुमबाला, प्रतिमा, सरिता, सीमा, सरोजनी, सुनीता, सुनीता मौजूद रहें। संचालन शशि शुक्ला ने किया।