Breaking News
Home / Latest / जौनपुर। शाहगंज में सामाजिक संस्था ने फहराया उल्टा तिरंगा, उल्टा ध्वजारोहण किया जाना चर्चा में रहा

जौनपुर। शाहगंज में सामाजिक संस्था ने फहराया उल्टा तिरंगा, उल्टा ध्वजारोहण किया जाना चर्चा में रहा

जौनपुर(27जन.)। शाहगंज नगर के आजमगढ मार्ग स्थित जेसीआई शक्ति तिराहे पर जेसी शाहगंज शक्ति द्वारा उल्टा ध्वजारोहण किया जाना चर्चा में रहा।
बताया जाता है कि ध्वजारोहण करने के उपरांत महिलाओं ने जमकर सेल्फी ली एवं फोटोग्राफी किया। लेकिन संस्था के लोगों को झंडा उल्टा होने के जरा भी ध्यान नहीं रहा। उधर से गुजर रहे एक राहगीर ने इस शर्मनाक वाकये को उपजिलाधिकारी राजेश कुमार वर्मा को बता झंडा ठीक कराने की बात कही। जिसके बाद हरकत मे आया प्रशासन ने संस्था के लोगों से सम्पर्क कर गलती सुधारने का निर्देश दिया। तब कहीं जाकर दो बजे ध्वज ही हटा लिया गया। इसकी चर्चा पूरे दिन नगर मे जमकर होती रही। लोगों का कहना था कि समाज सेवा का दम भरने वाली संस्था का ऐसा गैरजिम्मेदाराना हरकत क्षम्य नहीं है। प्रशासन को इस पर कार्रवाई करनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!