जौनपुर(01फर.)। मछलीशहर क्षेत्र के रसूलपुर गाव में एक किशोरी की असन्तुलित होकर कुए में गिरने से मौत हो गई है।
उक्त गाव के ग्राम प्रधान बाल गोविंद की पुत्री संगीता (17) गुरुवार की सायं पांच बजे कुएं से पानी निकाल रही थी। तभी वह असन्तुलित होकर कुए में गिर गई। घर के लोग काम में व्यस्त थे। थोड़ी देर बाद किसी ने घटना की जानकारी परिजनों को दी।तत्काल उसे कुएं से बाहर निकाला गया और उसे निजी अस्पताल लेकर गए जहाँ डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मौत की पुष्टि होने के बाद कोहराम मच गया।
