Breaking News
Home / Latest / जौनपुर। नेवढ़िया में महिला की गरदन काटकर हत्या, पुलिस और ग्रामीणों में अबूझ पहेली बनी वृद्ध महिला की हत्या
फोटो-हत्या के बाद दरवाजे पर जुटी भीड़

जौनपुर। नेवढ़िया में महिला की गरदन काटकर हत्या, पुलिस और ग्रामीणों में अबूझ पहेली बनी वृद्ध महिला की हत्या

     कौन है हत्यारा !, पुलिस के लिए अबूझ पहेली बनी महिला की हत्या

जौनपुर(06फर.)। नेवढ़िया थाना क्षेत्र के शेखपुर गांव निवासी एक अधेड़ महिला की गरदन पर धारदार हथियार से मार कर हत्या कर दी गई। हत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका। सूचना पर स्थानीय पुलिस सहित क्राइम ब्रांच व डॉगस्वायट की टीम मौके जांच पड़ताल कर लौट चुकी है। लेकिन महिला की हत्या पुलिस के लिए अ बूझ पहेली बन चुकी है।

                मौत के बाद घर के बाहर जुटी भीड़

नेवढ़िया थाना क्षेत्र के शेखपुर गांव निवासी 65 वर्षीय महिला दुर्गावती देवी पत्नी स्व. रामराज गुप्ता की बुधवार की सुबह लगभग 10 बजे अपने खेत से पशुओं के लिए चारा काट कर घर ले आई। लगभग 10:30 बजे पड़ोस की ही एक महिला मृतक के घर पहुंची तो वहां देखी की महिला खून से लथपथ जमीन पर गिरी पड़ी हुई हैं।        घटना स्थल पर जाँच करते ग्रामीण एसपी संजय राय

महिला ने शोर शराबा मचाना शुरू किया। शोर शराबा सुन कर आसपास के लोग भी मौके पर इकट्ठा हो गए। वहीं ग्रामीणों ने घटना की सूचना मृतक के देवर बृजलाल गुप्ता को दी। सूचना पर मृतक के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए।
ग्रामीणों के अनुसार मृतक महिला घर पर अकेली ही रहती थी उनके देवर अपने परिवार के साथ गोपालापुर बाजार में ही रहकर किराने की दुकान चलाते हैं।

             मृतक के घर के सामने देेखते ग्रामीण

सूचना पर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस सहित एसपी ग्रामीणसंजय राय के साथ क्राइम ब्रांच व डॉग स्क्वायड की टीम हत्या के कारणों की जांच पड़ताल में जुटी हुए है। लेकिन घटना के कारणों का पता नहीं चल सका। ग्रामीणों की माने तो मृतक को दो पुत्रियां है जो अपने ससुराल में रहती हैं। इस सबंध में थानाध्यक्ष नेवढ़िया बंशबहादुर सिंह ने बताया कि मृतिका के देवर बृजलाल ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दिया है तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!