जौनपुर। बरसठी थाना क्षेत्र के पठखौली संपत्ति पाठक गांव में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मायके में मौत हो गयी। बंद कमरे में लाश पायी गयी। महिला के गर्दन पर किसी विषैले जंतु के काटने जैसा घाव देखे जाने से मामला संदिग्ध हो गया। सूचना पर पहुंची बरसठी पुलिस ने लाश पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। बताया जा रहा है कि, महिला दो दिन पूर्व ससुराल से मायके आयी थी। उक्त गांव के खदेरू गौतम की लड़की 26 वर्षीय नगीना की शादी वर्ष 2015 में मीरगंज थाना क्षेत्र के मीरपुर गांव निवासी बीरेंद्र गौतम के साथ हुई थी। बताया जाता है कि सोमवार को नगीना अपने ससुराल मीरपुर से मायका पठखौली संपत्ति पाठक गांव आई थी। दोपहर बाद अंदर से कमरा बन्द कर सोने चली गई। शाम तक बाहर न निकलने पर परिजन पहले जगाने का प्रयास किया लेकिन दरवाजा नहीं खुला तो दरवाजा तोड़कर देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। मृतका के गर्दन में निशान पड़ा था। संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत की सूचना ससुराल पक्ष को दिया। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस सम्बंध में पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
