Breaking News
Home / Latest / जौनपुर। अंधाधुंध पेड़ कटाई ही पर्यावरण की बदलती भौगोलिक स्थिति बना रही-सतेंद्र वर्मा

जौनपुर। अंधाधुंध पेड़ कटाई ही पर्यावरण की बदलती भौगोलिक स्थिति बना रही-सतेंद्र वर्मा

जौनपुर। मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान और वेलस्पून फाऊंडेशन फॉर हेल्थ एंड नॉलेज के संयुक्त तत्वाधान में ग्राम पंचायत भरथीपुर में समुदाय के साथ पर्यावरण दिवस पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें 60 से अधिक महिलाएं व किशोरियां सक्रिय रूप से शामिल रही।
बैठक को संबोधन वेलस्पून फाऊंडेशन फॉर हेल्थ एंड नॉलेज अधिकारी सत्येंद्र वर्मा जी द्वारा पर्यावरण के महत्व पर विशेष चर्चा किया गया और पर्यावरण की इस समय बदलती भौगोलिक स्थिति पर प्रकाश डाला गया। बताया गया कि इन सब की वजह अंधाधुंध पेड़ की कटाई के वजह से हो रहा है। वह समय दूर नहीं जब हम सभी को अपने साथ ऑक्सीजन का सिलेंडर लेकर घूमना पड़ेगा। श्री वर्मा ने बताया कि हमारे पृथ्वी पर 33.3 प्रतिशत वन की उपस्थिति थी जिससे हमारे पर्यावरण का संतुलन बना रहता था परंतु वर्तमान स्थिति में हमारी पृथ्वी पर 24% ही वन है जो कि जीवों के लिए बहुत ही चिंता का विषय है। आज की स्थिति में हम अगर एक पेड़ काट रहे हैं तो हमको 30 पेड़ लगाना चाहिए। आज की गोष्ठी के द्वारा लोगों को जागरूक किया गया। पर्यावरण के बारे में सभी लोगों के साथ शपथ लिया गया कि हम अपने जन्मदिन पर एक पेड़ अवश्य ही लगाएंगे। इसके बाद रीता सिंह जी द्वारा पर्यावरण के महत्व पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम का समापन पूजा भारती द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!