Breaking News
Home / Latest / जौनपुर। बिना लक्ष्य के सफ़लता नहीं, आगे का समय टेक्नोलॉजी का है- बृजेश सिंह प्रिंसू

जौनपुर। बिना लक्ष्य के सफ़लता नहीं, आगे का समय टेक्नोलॉजी का है- बृजेश सिंह प्रिंसू

जौनपर(17फर.)। क्षेत्र के बजहा स्थित बाबू उदरेज शिक्षण संस्थान महाविद्यालय के पंचम वार्षिकोत्सव में लोगों को संबोधित करते हुए विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह प्रिंसू ने कहा बच्चों को अभी से लक्ष्य निर्धारित करना होगा। हमें किस दिशा में जाना है। बिना लक्ष्य के सफलता नहीं मिलती।आने वाला समय टेक्नोलॉजी का समय है। इसलिए बच्चों को टेक्नोलॉजी पर विशेष जोर देना चाहिए। पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम ने कहा था कि तुच्छ लक्ष्य को देखना महापाप होता है। सपने वे होते हैं जो आपको सोने नहीं देते हैं।जिस तरह एक शिल्पकार पत्थर काटकर अच्छी मूर्ति का निर्माण करता है।उसी तरह अध्यापक बच्चों को तराश कर एक आदर्श नागरिक का निर्माण करे।

फोटो- एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंसु को स्मृति चिन्ह देते प्रबंधक

समाजसेवी एवं उद्योगपति ज्ञान प्रकाश सिंह ने शहीद हुए भारत मां के सपूत को नमन करते हुए कहा कि ईश्वर शांति प्रदान करें। पूरा देश एक साथ खड़ा है। भारत विश्व गुरु के नाम से जाना जाता है। बाबू उदरेज सिंह काफी लंबे समय तक ब्लाक प्रमुख रहे। उनका कार्य बहुत ही सराहनीय रहा। उन्होंने राजनीति और समाज में अपनी एक अलग छाप छोड़ी है। छात्र अपने जीवन का आदर्श एपीजे अब्दुल कलाम, सुभाष चंद्र बोस, ।जगदीश चंद्र बसु, रवीन्द्र नाथ टैगोर को अपना आदर्श बनाए।

Add

इस दौरान छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। छात्रों द्वारा आतंकवादियों के सफाए पर प्रस्तुत एकांकी नाटक को दर्शकों के द्वारा सराहा गया।

फोटो-सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करती बच्चियां

इस दौरान विद्यालय संस्थापक ओम प्रकाश सिंह, प्राचार्य स्वप्निल सिंह, विनय कुमार सिंह,अमित सिंह ,अंशु राय, अभय सिंह, संदीप सिंह उपस्थित थे। विद्यालय प्रबंधक विश्वजीत सिंह दीपक ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार प्रकट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!