Breaking News
Home / Latest / जौनपुर। बाइक सवार को बचाने में दम्पति घायल, चिकित्सा अधीक्षक ने पहुंचाया अस्पताल

जौनपुर। बाइक सवार को बचाने में दम्पति घायल, चिकित्सा अधीक्षक ने पहुंचाया अस्पताल

जौनपुर(02मार्च) केराकत कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को घर से ससुराल जा रहे एक बाईक सवार दम्पति असंतुलित होकर बाइक से गिर कर घायल हो गये। केराकत चिकित्सा अधीक्षक ने सड़क पर गिरकर घायल दम्पति को तुरंत अपने वाहन में डालकर सीएचसी में भर्ती करवाया। डाक्टर के इस मानवतावादी कार्य की क्षेत्र में जमकर प्रशंसा की जा रही है।

Add                                                                        जानकारी के अनुसार आजमगढ़ जिले के रेवसां देवगांव निवासी त्रिभुवन 36 साल अपनी पत्नी रीता 34 साल को बाईक से लगभग 11 बजे दिन में अपने ससुराल पराऊगंज जा रहे थे। जैसे ही बाईक लेकर थानागद्दी पहुंचें थे कि सामने से तेज रफ्तार से आ रही बाईक को देखकर त्रिभुवन ने अपने बाईक की ब्रेक मारी जिससे बाइक असंतुलित हो गयी। और बाइक समेत दम्पति गिरकर कर घायल हो गये। तमाशबीनों की भीड़ लग गई तभी केराकत चिकित्सा अधीक्षक डा. विशाल सिंह यादव थानागद्दी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र की चेकिंग कर लौट रहे थे। रास्ते मे गिरे दम्पति को देखकर घायलों को अपने गाड़ी में बैठाया और इलाज के लिए केराकत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में लाकर भर्ती कराया। डाक्टर के इस मानवतावादी कार्य की क्षेत्र में जमकर तारीफ की गयी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!