Breaking News
Home / Latest / जौनपुर। भारत माता की जय के उदघोष के साथ भाजपा ने शनिवार को निकाली विजय संकल्प बाईक रैली
फोटो- केराकत में विधायक दिनेश चौधरी ने निकाली रैली

जौनपुर। भारत माता की जय के उदघोष के साथ भाजपा ने शनिवार को निकाली विजय संकल्प बाईक रैली

जौनपुर(02मार्च) जिले में भाजपा का विजय संकल्प बाईक रैली निकाली गई। रैली में भारत माता की जय व बंदेमातरम का नारा लगाते हुए कार्यकर्ताओं ने भाजपा को जिताने का संकल्प लिया।

√जौनपुर के सदर विधानसभा में कमल संदेश बाईक रैली नगर विकास राज्यमंत्री गिरीश चन्द यादव के नेतृत्व में बी आर पी के मैदान से निकली। रैली जेसीज चौराहा, ओलंदगंज कोतवाली, उर्दु बाजार, कुत्तूपुर, सरायख़्वाजा होते हुए खेतासराय तक गई जिसमें हजारों मोटर साइकिल तिरंगा व भाजपा का झंडा बुलंद किये गगनभेदी नारे लगाते हुए चल रहे थे। सभा को गिरीश चन्द यादव राज्यमंत्री ने सम्बोधित किया।
जुलूस में पूर्व विधायक सुरेन्द प्रताप सिंह पूर्व विधायक बाके लाल सोनकर, नीरज सिंह, शशि मौर्य, राजेश श्रीवास्तव, बच्चा भइया, आशीष गुप्ता, अजय सिंह प्रधान, रविन्द्र मिश्रा, महेंद्र सिंह, राणा सिंह मौर्य आदि रहें।

फोटो- केराकत में विधायक दिनेश चौधरी ने निकाली रैली

केराकत में शनिवार की दोपहर भाजपा विधायक दिनेश चौधरी के देखरेख में स्थानीय नार्मल स्कूल के मैदान से विधायक दिनेश चौधरी ने विजय संकल्प बाईक रैली निकाली। रैली नगर के केराकत चौराहे से होते हुए सिहौंली चौराहे पर पहुँचा जहाँ पर भारत माता की जय व बंदेमातरम का नारा लगाते हुये रैली नई बाजार होते हुये देवकली पहुँचा।वहाँ पर भी नारेबाजी करते हुऐ कदहरा, मुर्तजाबाद होते हुए मुफ्तीगंज स्थित राम मनोहर लोहिया डिग्री कालेज पहुंचकर रैली एक सभा में तब्दील‌ हो गयी। रैली में भारत माता की जय, वन्देमातरम आदि नारे लगाये जा रहे थे। सभा को विधायक दिनेश चौधरी ने सम्बोधित किया।

Add

√  नेवढ़िया में जफराबाद विधायक हरेन्द्र प्रसाद सिंह के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओ ने निकाली भाजपा विजय संकल्प बाइक रैली निकाली गई।
क्षेत्र के नेवढ़िया बाजार में एकत्रित होकर सभी भाजपा कार्यकर्ता इटाएँ होते हुए सितमसराय बाजार से सैकड़ो की संख्या में जलालपुर बयालसी कालेज पहुचे जहा पहले से ही मौजूद जफराबाद विधायक के नेतृत्व में जलालपुर से विजय संकल्प बाइक रैली का आगाज किया गया और सितमसराय बाजार होते हुए इटाएँ बाजार से नेवादा, बर्राह,तरती होते हुए नेवढ़िया तिवराँन के एस एच डिवाइन हिल पब्लिक स्कूल में दोपहर 3 बजे पहुचकर बाइक रैली सभा मे तब्दील हो गई। इस मौके पर आर पी कुशवाहा, विनय सिंह, ब्रिजनारायन दुबे, विजय पटेल, पंकज मिश्रा राजेश तिवारी, शिवम दुबे, संजीव श्रीवास्तव, उद्रेश पटेल मोहन, उपेंद्र, मोहित,सौरभ दुबे, अभय सिंह सहित हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

√ बक्शा में भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील कुमार उपाध्याय के नेतृत्व में शनिवार को विशाल विजय सकंल्प बाइक रैली निकाली गई। नौपेड़वा इग्यारहवीं मील से सैकड़ो वाहनों के लंबे काफिले के साथ जुलूस चुरावनपुर, भटपुरा, बशारतपुर, शिवगुलामगंज होते हुए सिकरारा की तरफ निकल गई।

इस दौरान वरिष्ठ नेता राजमणि सिंह, मण्डल अध्यक्ष अरुण उपाध्याय, विधानसभा प्रभारी सुनील सिंह, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रमोद यादव, शैलेन्द्र दूबे, अवनीश दूबे, सूर्यप्रकाश चौबे, राजेश मिश्र, संजीव शर्मा, ओमप्रकाश सिंह, संजय पाठक, विपुल सिंह सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Add

√मुंगराबादशाहपुर में पूर्व विधायक सीमा द्विवेदी के नेतृत्व मे बाईक रैली निकाली गयी। रैली में जगह जगह भारत माता की जय के नारे गूंजते रहे। रैली मुंगराबादशाहपुर विधानसभा के गौरीशंकर मन्दिर से निकलकर बेलवार, शान्तिनगर, सुरजा के पूरा, रामनगर, मुंगराबादशाहपुर कस्बा, बड़ागांव होते हुए नीभापुर मे सभा के रुप मे तब्दील हुई।सभा को पूर्व विधायक सीमा द्विवेदी ने सम्बोधित किया।
इस अवसर पर भाजयुमो नगर अध्यक्ष धरम सिंह, राजकुमार जायसवाल, रोहन पान्डेय, सूर्य लाल जायसवाल, गणेश गुप्ता, मनीष तिवारी, सतीश दूबे, आशीष,नीरज पान्डेय, प्रताप मोदनवाल, ओम प्रकाश बिंद, चन्द्रमणि तिवारी, बृजेश सिंह, अंकुर सिंह सहित हजारों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!