Breaking News
Home / Latest / जौनपुर। देवताओं की निकली हाथी घोड़े व बैंड बाजों के साथ शोभायात्रा

जौनपुर। देवताओं की निकली हाथी घोड़े व बैंड बाजों के साथ शोभायात्रा

जौनपुर (21जन.)। मुंगराबादशाहपुर के मोहल्ला नईगंज पुराना डाकखाना गली से दुर्गा मां शंकर पार्वती व हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा के लिए शोभा यात्रा निकाली गई। जो समूचे नगर में भ्रमण के दौरान भक्तजनों ने मां दुर्गा मइया कं जायकारों से समूचा  नगर गूंज उठा।हाथी, घोड़े, बैंड बाजे तथा गाजे बाजे के साथ निकाली गई शोभा यात्रा में श्रद्धालु रथ के आगे नाचते गाते व संकीर्तन करते हुए चल रहे थे। महिलाएं अपने घरों से फूलों की वर्षा करके आशीर्वाद ले रहे थे। यात्रा में महिलाएं पीले तथा लाल स्वच्छ परिधानों में शोभायात्रा के आगे आगे नाचते गाते सकीर्तन करते हुए चल रही थी। शोभा यात्रा समूचे नगर में भ्रमण करने के उपरांत पुनः नईगंज पुराना डाकखाना गली में में पहुंच कर समाप्त हुआ। विद्वान कर्मकण्डीय पंडितों द्धारा मां दुर्गा की मूर्ति में हवन, पूजन के साथ पूरे विधि विधान तथा मंत्र उच्चारण द्वारा से प्राण प्रतिष्ठा का धार्मिक कार्यक्रम संपन्न कराया। इस अवसर विशाल भंडारे आयोजन किया गया था। शोभा यात्रा का संचालन राजकुमार ऊमरवैश्य ने किया।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!