Breaking News
Home / Latest / जौनपुर(22जन.) बेहोशी हालत में अज्ञात महिला को बोलेरो सवार लोगों ने फेंका, दुराचार की आशंका

जौनपुर(22जन.) बेहोशी हालत में अज्ञात महिला को बोलेरो सवार लोगों ने फेंका, दुराचार की आशंका

जौनपुर(22जन.)। महराजगज थाना क्षेत्र के बाहरपुर गांव में बोलोरो सवार बदमाशों ने महिला को फेंककर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया।
बाहरपुर प्राथमिक विद्यालय पर सोमवार देर रात लगभग 8:30 बजे अज्ञात बोलेरो सवार बदमाशों ने 32 वर्षीय एक महिला को बोलेरो से स्कूल गेट के बगल फेक दिया। शौच करने गये युवको ने महिला को फेंकते देखा तो शोर मचाया। तब बोलेरो सवार बोलेरो लेकर भाग निकले। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गयी लेकिन महिला की पहचान नही हो सकी। महिला की हालत से लोगो मे आम चर्चा है कि रही कि महिला के साथ दुष्कर्म करके बदमाश बचने के भय से छोड़कर भाग गये है। ग्रामीणों ने घटना कि सूचना एम्बुलेस एवं 100 नम्बर पुलिस को दिया। मौके पर पहुची पुलिस ने महिला को बेहोशी हालत में सीएचसी ले जाकर भर्ती कराया।समाचार लिखे जाने तक महिला की पहचान नही हो पायी थी। बाद में डाक्टरो ने महिला की वजह से जिला अस्पताल भेज दिया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!