Breaking News
Home / Latest / जौनपुर। छठ पूजा के दृष्टिगत जिले में रविवार को यातायात व्यवस्था क्या रहेगी आईए जानते है।

जौनपुर। छठ पूजा के दृष्टिगत जिले में रविवार को यातायात व्यवस्था क्या रहेगी आईए जानते है।

जौनपुर। छठ पूजा के दृष्टिगत जिले में रविवार को यातायात व्यवस्था क्या रहेगी आईए जानते है।
दिनांक 30.10.2022 को समय 14:00 से 19:00 बजे तक व दिनांक 31.10.2022 को प्रातः 4:00 से 8:00 तक डाला छठ पर्व के सम्बन्ध में यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत व्रती महिलाओं को घाट तक सुगमता पुर्वक पहुचनें को लेकर नगर क्षेत्र के अंदर वाहनों का डायवर्जन, यातायात की सुगमता व पर्व को सकुशल संपन्न कराने हेतु निम्न स्थानों से किया जाएगा । आमजन से अनुरोध है कि डायवर्जन किए गए स्थानों से अपने वाहन को ना ले जाए ।

*डायवर्जन स्थानः-*
*1-* पॉलिटेक्निक चौराहे से ओलन्दगंज की तरफ तीन पहिया व चार पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेगा।
*2-* जेसीज से ओलांदगंज की तरफ तीन पहिया व चार पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेगा।
*3-* जोगिया पुल के नीचे से नक्खास/ओलन्दगंज की तरफ तीन पहिया व चार पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेगा।
*4-* अशोक टॉकीज तिराहा/ सद्भावना मोड़ से सद्भावना पुल की तरफ तीन पहिया व चार पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेगा।
*5-* चाहरसू तिराहे से शाहीपुर की तरफ तीन पहिया व चार पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेगा।
*6-* ओलन्दगंज चौराहे से शाही पुल की तरफ तीन पहिया व चार पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेगा।

*पर्व के दृष्टिगत पार्किंगः-*
छठ पर्व की सामग्री/ व्रती महिलाओं के वाहन नदी घाट के नजदीक तक जा सकते हैं जिनकी पार्किंग निम्नवत स्थानों पर होगी।
*1-* नक्खास तिराहे से सद्भावना पुल के तरफ जाने वाली पर्व संबंधित वाहन नदी से पहले दाहिने हाथ चाहारदीवारी के अंदर व प्राथमिक विद्यालय परिसर में खड़े होंगे ।
*2-* अशोक टाकिज से सद्भावना पुल के तरफ आने वाले पर्व संबंधित वाहन नदी से पहले किला के पीछे मेन रोड पर किनारे पार्क होंगे ।
*3-* चाहरसू से शाही पुल के तरफ व पॉलिटेक्निक से शाही पुल के तरफ आने वाले पर्व संबंधित वाहन बदलापुर पड़ाव सेंटर पार्किंग में खड़े होंगे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!