Breaking News
Home / Latest / जौनपुर। राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में टीडी कॉलेज ने गडवारा को हराकर जीता मैच

जौनपुर। राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में टीडी कॉलेज ने गडवारा को हराकर जीता मैच

  वॉलीबॉल प्रतियोगिता में टीडी कॉलेज ने गडवारा को हराकर जीता मैच

जौनपुर(18फर.)।महराजगंज क्षेत्र के कोल्हुआ में आयोजित राजदेव सिंह स्मृति राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में टीडी कॉलेज ने गडवारा तथा मड़ियाहूं ने बनकट को  हराकर उद्घाटन मैच जीत लिया है।

Add

इसके पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए उत्तर प्रदेश परिवहन निगम कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह ने कहा राजदेव सिंह एक कुशल राजनीतिज्ञ एवं शिक्षक थे। उन्होंने समाज में अपनी एक अमिट छाप छोड़ी है। नैतिकता ईमानदारी एवं व्यवहार कुशलता के दम पर आज भी याद किए जाते हैं। खेलों से उनका विशेष लगाव था। उनका मानना था खेल संपूर्ण शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए अनिवार्य है। खेल सदैव खेल भावना से खेला जाना चाहिए।

Add

इस दौरान क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी विजय कुमार तिवारी ने कहा  कि खेल प्रतिभाओं की पहचान के लिए यह प्रतियोगिता एक अच्छा मंच है। इससे क्षेत्रीय खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा मिलता है।
इस दौरान अमरेज सिंह दादा, कमल देव तिवारी,कृष्णा सिंह,अनिल जायसवाल, राहुल देव सिंह,शिव प्रताप सिंह,चंद्रशेखर सिंह,मुकेश शर्मा,राजेश सिंह आदि सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!