Breaking News
Home / Latest / जौनपुर। बरसठी में बदमाशों ने महिला की सरेराह पिटाई कर पांच हजार की लूट।

जौनपुर। बरसठी में बदमाशों ने महिला की सरेराह पिटाई कर पांच हजार की लूट।

जौनपुर (20फर.)। बरसठी थाना क्षेत्र के मियांचक बाजार स्थित यूनियन बैंक से बुधवार दोपहर रुपये निकालकर घर जाते समय बबुरीगांव मोड़ पर बदमाशों द्वारा महिला की पिटाई कर पांच हजार रुपये लुट ले गए। पिटाई से महिला घायल हो गयी। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर बदमाशों की पहचान कर रही है।

थाना क्षेत्र के खरगापुर खोईरी गांव की चनरा देवी यूनियन बैंक मियांचक से बुधवार अपराह्न एक बजे पांच हजार रुपये लेकर घर जा रही थी। जैसे ही मियांचक से थोड़ी दूर बबुरी गांव मोड़ पर पहुंची, पीछे से मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने महिला के मुंह पर कई तमाचे जड़ दिया। जिससे महिला के नाक मुंह से खुन निकलने लगा और महिला लहुलुहान होकर नीचे गिर गई। बदमाशों ने आराम से झोले मे रखा पांच हजार रूपये लेकर बबुरी गांव की तरफ भाग गया। घटना के बाद आसपास के लोग इकट्ठा होकर पीड़ित महिला का इलाज कराया। उसके बाद महिला ने 100डायल को सूचना दिया।मौके पर पहुची पुलिस बैंक में लगे सीसीटीवी से छानबीन में जुट गई है। पुलिस महिला से सीसीटीवी फुटेज दिखाकर बदमाशों की पहचान कराने में जूटी है।

Add

जब इंस्पेक्टर वीरेंद्र कुमार बरवार महाभारत के संजय बने
बरसठी। बुधवार की दोपहर महिला के साथ हुई लूट मामले में बरसठी थानाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार बरवार महाभारत के संजय बन गए हैं। बदमाशों द्वारा लूट के बाद जूटी सैकड़ों की भीड़ में लूट का पैसा ग्रामीणों को नहीं दिखाई पड़ा। लेकिन एक घंटे बाद पहुंचे थानाध्यक्ष बरसठी महाभारत के संजय बनते हुए अपने तीसरे नेत्रों से मीडिया को बताया कि लूट की पैसा वही गिरा था मैंने देखा तो महिला को उठा कर दे दिया है। कोई लूट नहीं हुई है।जबकि महिला 100 डायल को बुलाकर लूट की घटना होने की जानकारी चिल्ला चिल्लाकर दे रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!