Breaking News
Home / Latest / जौनपुर। बक्शा में शादी के एन वक्त पर दूल्हा लापता, वर-वधू पक्ष परेशान, आज थी बारात जाने की तैयारी

जौनपुर। बक्शा में शादी के एन वक्त पर दूल्हा लापता, वर-वधू पक्ष परेशान, आज थी बारात जाने की तैयारी

जौनपुर(22फर.) बक्शा थाना क्षेत्र के बर्जी गांव में विवाह के दिन दुल्हा मोबाइल बन्द कर फरार हो गया है जिसके कारण दुल्हे के फरार होने से परिवार मे हड़कम्प मचा हुआ है। सूचना पर पहुंचे वधू पक्ष के लोगों के बीच मान मनौव्वल का दौर चल रहा है। लेकिन बात नहीं बन रहीं हैं। पुलिस को सूचना है लेकिन दोनों पक्षों के बीच हो रहे समझौते की इन्तजार कर रही है। वर पक्ष के लोगों ने लड़के की अपहरण की आशंका जताई है। पुलिस तहकीकात में जुटी है।

Add

विवाह में बरात के जाने के समय दूल्हा के गायब हो जाने से जौनपुर के दो गांव में माहौल बेहद गमगीन है। यहां के बक्शा थाना क्षेत्र के बर्जी गांव में शादी के दिन दूल्हे के घर न पहुंचने से परिवार में मातम छा गया है। इसकी वजह से वर और वधू दोनों पक्षों में जश्न अब अफरा-तफरी के माहौल में बदल गया है। दुल्हन का परिवार इस घटना के बाद से सदमे में है। दोनों परिवारों के लोग दूल्हे की खोजबीन में जुटे हैं, लेकिन अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है।

Add

जानकारी के अनुसार बर्जी गांव के सर्वेश यादव की शादी सिकरारा के सोनपुरा गांव में तय थी। 22 फरवरी यानी शुक्रवार को बारात जानी है। बताया जाता है कि दुल्हे ने शादी से इनकार कर मोबाइल बन्द कर लिया है।

बर्जी गांव के कृपाशंकर यादव के बेटे सर्वेश यादव (25) का विवाह सिकरारा थाना क्षेत्र के सोनपुरा खपरहा गांव निवासी महेंद्र कुमार यादव की पुत्री नेहा यादव के साथ तय थी। शुक्रवार यानीन22 फरवरी को उसकी बरात सोनपुरा खपरहा गांव जानी थी। दूल्हे व दुल्हन के घर में हंसी-खुशी का महौल चल रहा था। घर पर सभी मेहमान आ गए थे। लेकिन बताते हैं कि लड़का सर्वेश शादी से इंकार करते हुए मोबाइल स्विच ऑफ कर कहीं भाग गया। जिससे शादी का माहौल गम में बदल गया। मेहमानों के बीच घर में मातम पसरा गया और दुल्हे को लोग ढूंढ रहे हैं।

बता दें कि दूल्हा सर्वेश कुमार यादव एमबीए की पढ़ाई कर दिल्ली के एक मार्केटिंग कम्पनी में कार्य करता है। बुधवार को घर पर फोन कर बताया कि हम दिल्ली से शापिंग कर घर आ रहे हैं। घर वाले आश्वस्त हो गए कि गुरुवार को सर्वेश घर पर आ जायेंगे। गुरुवार की देर रात तक परिवार वाले सर्वेश का राह देखते रहे लेकिन वह घर नही आया। शुक्रवार को उसकी बारात जानी है लेकिन सर्वेश का कुछ पता नही लग रहा है। जबकि सूत्ररूप बताते हैं कि सर्वेश ने घर आकर शादी से इन्कार कर कहीं चला गया और मोबाइल भी स्विच ऑफ कर लिया है। इधर परिवार के लोग मोबाइल पर लगातार सम्पर्क कर रहे हैं, लेकिन सर्वेश का मोबाइल लगातार बंद है। परेशान घर वाले उसकी अपहरण की आशंका जता रहे हैं। मामले की सूचना पुलिस को भी है, तहकीकात में लगी हुई है।
बताया जाता है कि सूचना पर पहुंचे वधू पक्ष लड़के पक्ष के बीच रात से ही पंचायत हो रही है। एक पक्ष चाहता हैं की लड़का पक्ष वाले परिवार के किसी दुसरे लड़के से शादी कर दें इसी बात को लेकर मान मनौअल का दौर चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!