देश और प्रदेश में भाजपा की सरकार पूर्ण रूप से असफल–लाल बहादुर यादव
जौनपुर(22फर) जफराबाद नगर पंचायत में शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के संगठन की घोषणा की गई। डॉ कयूम जफराबाद नगर पंचायत के सपा अध्यक्ष बनाए गए।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सपा जिलाअध्यक्ष लाल बहादुर यादव ने कहा समाजवादी पार्टी तथा बहुजन समाज पार्टी का गठबंधन होने से भाजपा घबरा गई है।उन्होनें कहा आज देश व प्रदेश की भाजपा सरकार पूर्ण रूप से असफल साबित हुई है।आम व्यक्ति काफी परेशान है। जनता को छलने वाली सरकार अब नही चलेगी।आगामी लोकसभा चुनाव में गठबंधन को भारी सफलता मिलना तय है।
पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चे के जिलाध्यक्ष डॉ. सरफराज खान ने कहा कि आज जनता को इस गठबंधन से काफी उम्मीदें है। उन्होंने सभी से आह्वाहन किया कि गठबंधन उमीदवार के पक्ष में काम करे। कार्यक्रम को जिला उपाध्यक्ष श्याम बहादुर पाल,वरिष्ठ नेता रत्नाकर चौबे,ने भी संबोधित किया। रत्नाकर चौबे ने कहा आने वाला समय सपा बसपा गठबंधन का होगा। बिना सपा बसपा गठबंधन के सहयोग से किसी की केंद्र में सरकार नहीं बनेगी। इस मौके पर पार्टी अध्यक्ष ने जफराबाद नगर पंचायत के संघटन की घोषणा किया। जिसमें डॉ. कयूम अंसारी अध्यक्ष तथा नदीम खान को महासचिव बनाया गया। कार्यक्रम का संचालन जमाल हाशमी ‘बाबू” ने किया। इस मौके पर गयासुद्दीन, नरसिंह यादव, तहजीब, अबुसाद, सलीम आदि सहित तमाम सपा के कार्यकर्ता एवं सदस्य काफी संख्या में उपस्थित रहे।